अमेरिका के वाइट हाउस के बारे में रोचक जानकारी
• व्हाइट हाउस के अंदर प्रेस रूम के ठीक नीचे एक स्विमिंग पूल है। 32वें राष्ट्रपति फ्रैंक्लिन डी रूजवेल्ट ने यह पूल पोलियो थेरैपी के लिए बनवाया था। इसके बाद 37वें राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने यहां प्रेस रूम बनवा दिया। इसके बाद 2007 में कमरे को फिर से डिजाइन किया गया।
• ऐसा कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में हर हफ्ते 65,000 चिट्ठियां आती हैं। वहीं, प्रतिदिन 2,500-3,500 फोन कॉल्स, 1,000 फैक्स और 1,00,000 ई-मेल आते हैं।
• व्हाइट हाउस देखने के लिए भले ही कोई चार्ज नहीं लगता, लेकिन इसके लिए छह महीने पहले ही आवेदन करना होता है।
• व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और प्रथम महिला को उनके भोजन, प्रसाधन, ड्राई क्लीनिंग सहित अन्य सभी चीजों के लिए चार्ज किया जाता है।
• व्हाइट हाउस की दो जुड़वां इमारतें भी हैं। एक फ्रांस और दूसरी आयरलैंड में है। फ्रांस में बनी इमारत पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है, जबकि आयरलैंड में बतौर आयरिश संसद है।
• व्हाइट हाउस में अब तक केवल दो जोड़ों की ही शादी हुई है। ट्रिशिया निक्सन और रिचर्ड निक्सन (37वें राष्ट्रपति) की बेटी की शादी एडवर्ड कॉक्स से हुई। वहीं, हिलेरी क्लिंटन (42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी) के भाई एंथनी रोधम की शादी सांसद बाबरा बॉक्सर की बेटी निकोल बॉक्सर से हुई थी।
• व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति भवन) में कुल 132 कमरे हैं। इसके अलावा 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट शामिल है।
• व्हाइट हाउस वास्तव में 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। जमीन ने इसकी ऊंचाई 70 फीट है, जबकि चौड़ाई 170 फीट और गहराई 85 फीट है। यह 18 एकड़ जमीन पर स्थित है।
• राष्ट्रपति भवन छह मंजिला है। जिसमें दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास है।
• व्हाइट हाउस के भीतर एक टेनिस कोर्ट, जॉगिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल, मूवी थिएटर और बाउलिंग लेन है।
• 1901 में थियोडोर रूजवेल्ट ने व्हाइट हाउस के आधिकारिक नाम की घोषणा की थी। प्रेसिडेंट पैलेस, राष्ट्रपति भवन औरकार्यकारी हवेली सहित व्हाइट हाउस के कई उपनाम हैं।
• व्हाइट हाउस में पांच फुलटाइम शेफ काम करते हैं। भवन के अंदर 140 मेहमानों के एकसाथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है।
• व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1792 में जेम्स ने
• आर्किटेक्चरल डिजाइन कॉम्पिटिशन भी जीती थी। व्हाइट हाउस के निर्माण कार्यों में स्कॉटलैंड के गुलाम मजदूर और वेतन भोगी मजदूर शामिल थे। गौरतलब है कि पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई, जिसे पूरा होने में आठ साल का वक्त लगा था।
• निर्माणाधीन व्हाइट हाउस के दौरान राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन अपने कार्यालय में होते थे। बता दें कि वॉशिंगटन कभी राष्ट्रपति भवन में नहीं रहे।
• व्हाइट हाउस के बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की जरूरत पड़ती है। गौरतलब है कि 1994 में पेंट का खर्च 2,83,000 डॉलर यानी एक करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा था। व्हाइट हाउस में आज भी वही पत्थर की दीवारें हैं, जो राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के तहत बनवाई गई थीं।