सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित भाग 9

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित भाग 9

561. रेबीज के टीके की खोज किसने की ? लुई पास्चर
562. दूध से दही किस जीवाणु के कारण बनता है ? लक्टो बैसिलस
563. पराश्रव्य तरंगों की आवृति कितनी होती है ? 20000 हर्ट्ज़ से अधिक
564. परमाणु बम किस सिद्दांत पर कार्य करता है ? नाभिकीय विखंडन
565. विद्युत् धारा की इकाई कौनसी है ? एम्पीयर
566. हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौनसा खनिज आवश्यक है ? पोटेशियम
567. पेनिसिलिन की खोज किसने की ? अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
568. मलेरिया की दवा ‘कुनिन’ किस पौधे से प्राप्त होती है ? सिनकोना
569. संसार का सबसे बड़ा फूल कौनसा है ? रफ्लेसिया
570. सबसे बड़ा जीवित पक्षी कौनसा है ? शुतुरमुर्ग
571. संसार में सबसे छोटा पक्षी कौनसा है ? हमिंग बर्ड
572. मनुष्य ने सबसे पहले किस जंतु को पालतू बनाया ? कुत्ता
573. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखाई देता है ? काला
574. ATM का पूर्ण विस्तार क्या होगा ? Automated Teller Machine
575. संसद का संयुक्त अधिवेशन कौन बुलाता है ? राष्ट्रपति

576. एलबीडबल्यू (LBW) शब्द किस खेल से है ? क्रिकेट
577. वायुमंडल की कौन सी परत हमें सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है ? ओजोन
578. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ है ? अजमेर
579. सम्राट अशोक ने किस युद्ध के बाद बोद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था ? कलिंग युद्ध
580. भारत का केन्द्रीय बैंक कौनसा है ? भारतीय रिज़र्व बैंक
581. सालारजंग म्यूजियम कहाँ है ? हैदराबाद
582. भारत में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है ? ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल)
583. संसार की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ? नील
584. किस तापमान पर सेल्सियस और फारेनहाइट तापमान बराबर होता है ? -40 डिग्री
585. कांसा किसकी मिश्रधातु है ? तांबा और टिन
586. दलीप ट्राफी का सम्बन्ध किस खेल से है ? क्रिकेट
587. LPG का पूर्ण विस्तार क्या होगा ? Liqified Petroleum Gas
588. ‘गीता रहस्य’ पुस्तक किसने लिखी ? बाल गंगाधर तिलक
589. राज्यसभा के कितने सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्ष बाद होता है ? एक-तिहाई
590. अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष होता है ? चार वर्ष
591. अयोध्या किस नदी के किनारे है ? सरयू
592. जयपुर की स्थापना किसने की थी ? आमेर के राजा सवाई जयसिंह ने
593. भारतीय संविधान में पहला संशोधन कब किया गया ? 1951 में
594. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है ? फुटबॉल
595. सन 1907 में शुरु किया गया साहित्य का नोबल पुरस्कार किसे दिया गया ? रुडयार्ड किपलिंग
596. किसके शासनकाल में मोरक्को का यात्री इब्नबतूता भारत आया ? मोहम्मद बिन तुगलक
597. भारत के पहले कानून मंत्री कौन थे ? डॉ.भीमराव अम्बेडकर
598. ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम’ के लेखक कौन थे ? कालिदास
599. श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है ? 1 मई
600. ‘ओडिसी’ किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है ? ओड़िसा

601. भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है ? सतलुज
602. भारत का क्षेत्रफल कितना है ? 32,87,263 वर्ग कि.मी.
603. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया था ? 6 अगस्त 1945 को
604. राष्ट्रपति चुनाव में कौन वोट डालता है ? संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य
605. हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ? धर्मवीर
606. उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है ? देशांतर रेखा
607. महात्मा गाँधी की हत्या कब और किसने की ? 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा
608. भारत में कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है ? चावल
609. थल सेना दिवस कब मनाया जाता है ? 15 जनवरी
610. राजस्थान के माउन्ट आबू स्थित दिलवाड़ा के मंदिर किस धर्म से संबंधित हैं ? जैन धर्म
611. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है ? महानदी
612. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद किसने बनवाई ? शाहजहाँ
613. शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौनसा है ? अशोक चक्र
614. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ? करनाल (हरियाणा)
615. भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बोद्ध धर्म में क्या कहलाता है ? धर्मचक्रप्रवर्त

616. वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ? 8 अक्टूबर
617. 1526, 1556 और 1761 के तीन ऐतिहासिक युद्ध किस नगर में हुए ? पानीपत (हरियाणा)
618. हाल ही में किस राज्य से अलग करके तेलंगाना राज्य बनाया गया है ? आंध्रप्रदेश
613. भारत के पश्चिमी तट पर कौनसा सागर है ? अरब सागर
614. UNESCO (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ है ? पेरिस (फ्रांस)
615. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ? 1995 में
616. शिक्षा की किंडरगार्टन पद्यति किसकी देन है ? फ्रोबेल
617. NCERT की स्थापना कब हुई ? 1961 में
618. तानसेन किसके दरबार में संगीतज्ञ था ? अकबर
619. कौन 4 वर्ष तक अकबर का संरक्षक रहा ? बैरम खान
620. पंडित रविशंकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है ? सितार
621. ‘पैनल्टी कार्नर’ का संबंध किस खेल से है ? हॉकी
622. उत्तरी भारत में सर्दियों में वर्षा का कारण क्या है ? पश्चिमी विक्षोभ
623. देवधर ट्राफी का संबंध किस खेल से है ? क्रिकेट
624. रूस की मुद्रा कौनसी है ? रुबल
625. सिन्धु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बंदरगाह कौनसी थी ? लोथल
626. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे ? ऋषभदेव
627. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ ? लुम्बिनी जो नेपाल में है
628. भगवान महाबीर जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे ? 24वें
629. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है ? प्रतिभा पाटिल
630. कटक किस नदी पर बसा है ? महानदी

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित भाग 10

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top